डोंगरगढ़ में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, हाईवा वाहन जप्त

 

राजस्व एवं खनिज विभाग की सख्ती जारी, अवैध उत्खनन पर लगातार निगरानी

राजनांदगांव/छत्तीसगढ़:
राजनांदगांव जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा ऐसे मामलों पर सख्ती बरती जा रही है।

इसी क्रम में डोंगरगढ़ क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक हाईवा वाहन को पकड़ा गया। वाहन क्रमांक CG 08 BC 9633 को जब्त कर थाना डोंगरगढ़ को सुपुर्द किया गया है। मामले में संबंधित अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *