भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा दक्षिण मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

Photo: FB/ Vikalp Shrivastav


राजनांदगांव (छत्तीसगढ़):

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा दक्षिण मंडल की नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा रविवार 8 जून 2026 को भाजपा कार्यालय में की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला महामंत्री सौरभ कोठारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हैरी जोसेफ तथा शहर अध्यक्ष नदीम बड़गुजर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। साथ ही अल्पसंख्यक समाज को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

घोषित पदाधिकारियों में शहर अध्यक्ष मोहम्मद नदीम बड़गुजर, शहर महामंत्री शैलेन्द्र सिंह और अयाज सोलंकी शामिल हैं। वहीं शहर उपाध्यक्ष के रूप में जियाउद्दीन, तरणजीत सिंह टूटेजा, अब्दुल जाहीद, फैजान गौरी और मुस्ताक खान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में अनिल जैन तथा शहर मंत्री के रूप में सुप्रीत सिंह बग्गा, हसन चौहान, मोहम्मद अनस जोया, सैय्यद रेहान और तनवीर सिंह भाटिया को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा सोशल मीडिया प्रभारी अकबर गौरी, मीडिया प्रभारी गुल दिल गुल खान और नासिर खान, कार्यालय प्रभारी अमन बीवा बनाए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विवेक जैन, तनवीर शेख, करन, विनीत गोलछा, आयुष, दुष्यन्त, बबलू, आशिष, बंटी और सोनू को शामिल किया गया है।

वरिष्ठ नेताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और नई टीम अल्पसंख्यक समाज के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में मौजूद सभी सदस्यों ने संगठन हित में कार्य करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *